फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरा युवक मौत

विज्ञापन
मृतक मानवेंद्र यादव की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। चित्रकूट जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक परिजनों के साथ चित्रकूट जा रहा था। मारगपुरा गांव निवासी विजय सिंह का पुत्र मानवेंद्र यादव (22) दो दिन पहले अपनी ससुराल कुलपहाड़ कोतवाली के सुगिरा गांव गया था। शनिवार को परिवार के सदस्यों का चित्रकूट जाने का कार्यक्रम बना।
विज्ञापन

जिस पर मानवेंद्र अपने साले सारांश, सास शारदा, साली स्मिता व चचेरे भाई राघवेंद्र के साथ ट्रेन से चित्रकूट जा रहा था। गेट के समीप खड़ा मानवेंद्र भरतकूप स्टेशन के समीप असंतुलित होकर नीचे जा गिरा। परिजनों ने चेन खींचकर किसी तरह ट्रेन रोकी लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वृद्ध मां का सहारा छिन जाने से उसे गहरा सदमा लगा है। मृतक के पिता विजय सिंह की 15 वर्ष पहले मौत हो गई थी। मृतक के दो वर्ष का मासूम पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें