फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू मनुष्य के शरीर को कर देती है खोखला- सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। तंबाकू मनुष्य के शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। जिससे अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। यह बात विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कही।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ध्रूमपान कानूनी अपराध है। सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने कहा कि तंबाकू का सेवन हानिकारक होने के साथ जानलेवा भी है। समाजसेवी शरद तिवारी दाऊ ने लोगों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया। वहीं
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में उपकारागार महोबा में साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव अंशुमन धुन्ना ने बंदियों को तंबाकू से होनेे वाली बीमारी व उनसे बचाव से जानकारियां दी गईं। इस मौके पर जेल अधीक्षक बीएन मिश्रा, महेंद्र सिंह, जेल विजिटर राजेंद्र सिंह व कल्पना सोनी आदि मौजूद रहे। चरखारी संवाद के अनुसार ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में नगर पालिका सभागार में सभागार तंबाकू निषेध दिवस पर व्यसन मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बीके जयदेवी ने तंबाकू व गुटका से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें