फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी में उड़े टीनशेड, पेयजल टंकी हुई क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। शनिवार की रात व रविवार को तेज आंधी से झुग्गी झोपड़ी व दुकानों के टिन-टप्पर उड़ गए। चरखारी ब्लॉक के रिवई गांव जिला पंचायत से स्थापित पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई। रविवार को अधिकतम 40 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह तेज आंधी चलने से कई स्थानों पर नुकसान हुआ। रिवई गांव में कई दुकानदारों के टिनशेड उड़ गए। पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी आटा चक्की व स्पेलर की दुकान के टिनशेड उड़ने से बारिश में आटा, तेल खराब हो गया। पेयजल टंकी तेज आंधी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ितों ने राजस्व विभाग को सूचना देकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। कई स्थानों पर विद्युत लाइन टूटने से आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें