फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बांटे टैबलेट और स्मार्ट फोन

विज्ञापन
छात्रा को स्मार्टफोन सौंपते जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
चरखारी/बेलाताल। शनिवार को आईटीआई जैतपुर व राजकीय महाविद्यालय चरखारी में छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन बांटे गए। स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

आईटीआई जैतपुर में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, ब्लॉक प्रमुख संदीप राजपूत, ग्राम प्रधान छोटेलाल ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे। आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि कॉलेज में पंजीकृत 450 छात्र-छात्राओं में से प्रथम चरण में 100 विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे गए हैं।
चरखारी महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत पेश किए। निशुल्क टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं में उत्साह नजर आया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, चेयरमैन मूलचंद्र अनुरागी, महाविद्यालय के प्राचाय डॉ. चंद्रकुमार चौरसिया, आनंद गोस्वामी, उमाशंकर त्रिपाठी, मंजू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें