फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दबंगों ने सात लोगों को पीटा, नौ पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 15 Dec 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने सात लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कस्बाथाई निवासी प्रियंका राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति दीपक सिंह और भाई अवधेश राजपूत 11 दिसंबर की रात करीब 10 बजे सुभाष चौक के पास अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में खोवामंडी निवासी वासिफ अंसारी, आमिर अंसारी व अंशुल ने बाइक रोककर मारपीट कर दी। इससे दोनों को चोटें आईं। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरी घटना में थाना खरेला के बरायं निवासी बृजपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भाईयों के बीच जमीन का सरकारी बंटबारा होने के बाद राजस्व विभाग ने पैमाइश कर दी थी लेकिन भाई रविंद्र सिंह ने अपनी पत्नी वंदना के साथ मिलकर इन चिह्नों को मिटा दिया है। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में थाना श्रीनगर के भंडरा निवासी परमू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 दिसंबर की शाम उसकी बेटी रिंकी दुकान से सामान लेने गई थी। रास्ते में गांव के ही नीरज ने रिंकी का रास्ता रोककर गाली गलौज की। इसके बाद उसकी पत्नी सोमवती, बेटा राजेश व बेटी रिंकी उलाहना देने के लिए नीरज के घर गए तो नीरज, नीरज की मां रानी, साथी बब्बू और अंकित यादव ने हमला कर दिया। इससे तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें