फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों को सफारी ने मारी टक्कर, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। महाविद्यालय से परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार तीन छात्रों को सफारी कार ने टक्कर मार दी। तीनों को सीएचसी कबरई में भर्ती कराया गया। दो की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हेलमेट लगाए होने से छात्रों की जान बच गई। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना कबरई के छानीकला गांव निवासी जीतू (21) अपने भाई शीलू (19) व गांव के ही सत्यम के साथ शुक्रवार को बाइक से पचपहरा गांव स्थित बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष पर्यावरण विषय का पेपर देने गया था। परीक्षा देकर लौटते समय कानपुर-सागर हाईवे पर तेज रफ्तार सफारी कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से जीतू व सत्यम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इसी तरह बिलवई निवासी मनीकुंवर (17), खन्ना निवासी निजामुद्दीन (50) व इटवा लवकुश नगर निवासी गीता (40) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें