महोबा। बिजली उपभोक्ताओं से मिलकर कम रीडिंग अंकित कराने और धोखाधड़ी कर विभाग को चपत लगाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कस्बा चरखारी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल कम कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली और लाखों रुपये की धोखाधड़ी किए जाने के मामले में तत्कालीन अवर अभियंता प्रवीण कुमार ने सूर्य प्रताप, भागीरथ व प्रवीण सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में एक साल पहले मामला दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी सूर्यप्रताप, भागीरथ व प्रवीण को कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।