फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घनाओं में पिता-पुत्र समेत 10 घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत 10 लोग घायल हो गए। दो की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

थाना खरेला निवासी गोरेलाल अपने पुत्र राज के साथ बुधवार की सुबह किसी कार्य से बाइक से कस्बा चरखारी गया था। दोपहर को घर लौटते समय मवेशी से बचने में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से पिता-पुत्र घायल हो गए। वहीं रगौली निवासी मदन बाइक से महोबा आ रहा था। तभी किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसी तरह शास्त्री नगर निवासी आरती, जारीगंज निवासी आशा , इमिलियाडांग निवासी उमा , बाराबंकी निवासी आकाश, बेलाताल निवासी भागवत, रामनगर निवासी संदीप और गनेश अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। आरती व मदन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें