फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में एक युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला तुर्कियाना निवासी अशोक (28) चार पहिया वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। कुछ वर्ष पहले पिता कल्लू की मौत होने के बाद अशोक पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। चार बहनों के बीच अशोक इकलौता भाई था। तीन बहनों की शादी हो चुकी है।
मंगलवार की रात अशोक नशे की हालत में घर पहुंचा और कमरे में जाकर पंखे के छल्ले से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बुधवार की सुबह जब परिजन जागे तो कमरे में अशोक का फांसी पर लटकता शव देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां उर्मिला व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें