फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, घर-घर पहुंचेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुक्रवार से शुरूआत हो गई। एक माह तक चलते वाले इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरुकता बढ़ाएगी। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर व डीएम मनोज कुमार ने अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान स्वास्थ्य व पालिका कर्मियों ने वाहन रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी ने कहा कि गांव, क्षेत्र व जनपद को रोगमुक्त कराने के लिए सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है।
जिला मलेरिया अधिकारी आरपी निरंजन ने बताया कि जिले में 15 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। स मौके पर संयुक्त निदेशक डॉ. डीके गर्ग, एसीएमओ डॉ. वीके चौहान, डॉ. बीएम खैर, डॉ. जीआर रत्मेले, सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा, मोहम्मद वली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें