फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिपूर्ति के लिए फसल बीमा जागरुकता को प्रचार वाहन रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने पर उसकी क्षतिपूर्ति के लिए बीमा कराया जाए। किसानों को फसल बीमा के लिए जागरूक करने को डीएम मनोज कुमार ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा सप्ताह का डीएम ने शुुभारंभ किया। 31 जुलाई तक किसान इस योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा करा लें। जिससे कि उनकी फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी से कराई जा सके।
कार्यक्रम में खरीफ 2021 में सर्वाधिक क्षतिपूर्ति पाने वाले किसानों, बैंक प्रबंधकों, किसानों की फसलों का सर्वाधिक बीमा करने वाले सीएससी जैतपुर, महोबा, चरखारी व पनवाड़ी के संचालकों और कृषि विभाग के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे जुबेर बैग, सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह, उप निदेशक कृषि डॉ. अभय कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीसी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें