फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क पर सब्जी मंडी से लगा जाम, एक घंटे देरी से पहुंचे स्कूली बच्चे व शिक्षक

Mon, 05 May 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के झलकारी बाई तिराहे से बिलवई चुंगी तक प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। आवंटित जगह के स्थान पर सड़क के दोनों ओर दुकानें लगने और ट्रक व लोडर से सब्जी उतरने पर सोमवार की सुबह भीषण जाम लग गया। करीब एक घंटे तक छह स्कूली बसें और वाहन फंसे रहे। जाम के चलते स्कूली बच्चे व शिक्षक एक घंटे देरी से पहुंचे। बाद में पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शहर में कीरत सागर के नीचे सब्जी मंडी के पास जाम लगने की समस्या मुसीबत बनी हैं। सब्जी की दुकानें लगाने के लिए पूर्व में जगह निर्धारित की गई थीं लेकिन दुकानदार मनमाने तरीके से सड़क किनारे ही दुकानें लगा लेते हैं। बीच सड़क पर ट्रक और लोडर खड़ेकर माल उतारने से सोमवार की सुबह करीब सात बजे भीषण जाम लग गया। करीब आधा किमी. तक लगे जाम में कई स्कूली बसें, चार पहिया वाहन व बाइकें फंसी रहीं। बसों में सवार बच्चे परेशान रहे और समय से स्कूल नहीं पहुंच सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को अलग कराकर जाम खुलवाया। तब एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। यातायात प्रभारी अरविंद सिंह गौर का कहना है कि सूचना पर जाम को खुलवाया गया। दुकानदारों को सड़क से दूर दुकानें लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें