फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आंगनबाड़ी के 118 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Mon, 05 May 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर 118 बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशाराम के निर्देश पर सीएचसी जैतपुर के अधीक्षक डॉ. आशीष तिवारी की देखरेख में सोमवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम आंगनबाड़ी केंद्र बछेछरखुर्द पहुंची। इस दौरान टीम ने 63 बच्चों की सेहत जांची। इसके बाद टीम ने इसी गांव के विद्यालय में 55 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम में शामिल डाॅ. अमित गंगेले ने एनीमिया के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अभिभावकों को जागरुक रहना जरूरी है। महिला चिकित्सक डाॅ. वैशाली सोनी ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया। कहा कि जो महिलाएं अपने बच्चों को स्तनपान करा रही है, वह अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। हरी सब्जियां और फलो का सेवन करे। मां के दूध से ही बच्चों को पोषण के सभी तत्व मिलते हैं। इस दौरान संगीता, प्रधानाचार्य मो. जुबेर बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें