फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय में लटकता रहा ताला, बैरंग लौटे बच्चे

विज्ञापन
विद्यालय बंद होने से परिसर में टहलते बच्चे - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कनकुआं (महोबा)। शिक्षकों की मनमानी के चलते परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा पटरी पर नहीं आ रही है। शिक्षकों के समय से विद्यालय न पहुंचने और अक्सर गायब रहने के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हैं। गुरुवार को पनवाड़ी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय घुटई में सुबह नौ बजे ताला लटका रहा। विद्यालय खुलने का समय आठ बजे होने के बाद शिक्षक नहीं पहुंचे। परिसर में घंटों इंतजार के बाद बच्चे बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत घुटई के प्राथमिक विद्यालय में बृजेंद्र कुमार प्रधानाध्यापक हैं। इस विद्यालय में तीन सहायक अध्यापकों व एक शिक्षामित्र की तैनाती है। शिक्षकों के विद्यालय समय से न पहुंचने के चलते बच्चे परेशान रहते हैं। गुरुवार की सुबह आठ बजे छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे, लेकिन ताला नहीं खुला। परिसर में बने चबूतरे में एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार के बाद अधिकांश बच्चे वापस घर लौट गए।
बच्चों ने बताया कि शिक्षक समय से विद्यालय नहीं आते हैं। अक्सर रसोइया विद्यालय के गेट का ताला खोलती है। आज रसोइया भी नहीं आई। जिससे वह बिना शिक्षा ग्रहण किए ही घर वापस लौटने को मजबूर हैं। उधर खंड शिक्षा अधिकारी शैलेष त्रिपाठी का कहना है कि विद्यालय समय से न खुलने की जानकारी मिली है। शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें