फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से बताए महिलाओं के अधिकार

विज्ञापन
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक पेश करतीं युवतियां। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। नाटक मंडली ने नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में ग्रामोन्नति संस्थान के 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नुक्कड़ नाटक और गीत के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत कबरई ब्लॉक की 15 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महिला कार्यक्रमों की समन्वयक कल्पना खरे ने कहा कि लड़कियों को मन से छेड़छाड़ का डर निकालना चाहिए। अभियान किसी पुरुष विरोध में नहीं है बल्कि ऐसी सोच के प्रति है, जिससे महिलाओं के अधिकार सुरक्षित हो सके। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। अंत में रंजना व सुषमा ने गीत सुनाए और कल्पना, प्रियंका, रंजना, बबली व राकेश कुमारी ने बेटा-बेटी की शिक्षा से संबंधित नुक्कड़ नाटक पेश किया। इस मौके पर निदेशक अरविंद खरे, शिवकुमार गोस्वामी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें