फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे युवक की बिगड़ी हालत, नहीं पहुंचे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता की हालत बिगड़ गई। न्याय की मांग में सपा जिलाध्यक्ष व भाकियू पदाधिकारी समर्थन में कूद पड़े हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक कबरई के पिपरामाफ गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जनक सिंह परिहार ने ग्रामीणों के साथ डीएम समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देेकर ग्राम विकास अधिकारी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जांच के नाम पर खानापूर्ति होने से नाराज सामाजिक कार्यकर्ता ने एक दिसंबर से पिपरामाफ बस स्टैंड में भूख हड़ताल शुरू की थी। जिसके समर्थन में कई ग्रामीण भी बैठे हैं। रविवार को सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव, भाकियू के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह से अनशन स्थल पहुंच समर्थन दिया। साथ ही कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। भूख हड़ताल के पांचवें दिन अनशनकारी की हालत बिगड़ गई लेकिन न तो डॉक्टरों की टीम पहुंची और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें