पनवाड़ी (महोबा)। मंडलायुक्त दिनेश कुमार ने बुधवार को पनवाड़ी ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। पंचायत में विकास कार्यों की प्रगति कमिश्नर गदगद नजर आए।
बुधवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार ने सीडीओ डॉ. हरिचरन और डीपीआरओ संतोष कुमार के साथ पनवाड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ललौरा और पनवाड़ी का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत लौलारा पंचायत भवन, गोशाला, देखी। ललौरा में बन पंचायत भवन की खूबसूरती देख तारीफ की। ग्राम प्रधान साधना सूर्य विक्रम सिंह और पंचायत सचिव अभिषेक चौरसिया की पीठ थपथपाई। ग्राम पंचायत पनवाड़ी में सचिवालय का निरीक्षण किया। जहां पर व्यवस्थाएं दुरुस्त पाईं गईं।