फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकराई स्विफ्ट डिजायर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में रिवई गांव के आगे तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जनपद फतेहपुर के दतोती गांव निवासी उदित नारायण का पुत्र उदितांशु (26) अपने साथी आशीष (25) के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से महोबा आ रहा था। गुरुवार की रात हाईवे में रिवई गांव के आगे सामने से आ रही कार से बचने में उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई। उदितांशु की मौत हो जबकि आशीष घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया था। तभी से यह ट्रक सड़क की एक पटरी पर खड़ा है। ट्रक हटाने के लिए पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
थाना खन्ना के बरभौली गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का पहिया खुल जाने से ट्रैक्टर फूलचंद्र श्रीवास के मकान से टकरा गया। जिससे चालक बसंत कुमार (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। चरखारी संवाद के अनुसार सूपा गांव निवासी निर्भय सिंह अपने साथी लाल सिंह के साथ बाइक से चरखारी जा रहा था। तभी आटो से भिड़ंत हो गई। दोनों घायल हो गए। आलमपुरा निवासी अजय (25), झिरसहेबा निवासी धर्मेंद्र (32), बजरंग नगर निवासी वीरपाल (37), रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी जयवेंद्र (23) व बरदानी (19) और बड़ीहाट निवासी बानो (05) व प्रदीप (29) भी सड़क हादसों में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें