फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सीताहरण की लीला का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

Sat, 11 Oct 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के राजा मोहन सिंह किला में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार की रात सीताहरण की लीला का मंचन किया गया। सीताहरण होते ही दर्शकों की आंखों के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि भगवान राम लक्ष्मण व सीता के साथ पंचवटी पहुंचे। जहां रावण की बहन सूर्पनखा ने दोनों भाइयों से विवाह का प्रस्ताव रखा। मना करने पर वह असली रूप में आ गई। तब लक्ष्मण ने सूर्पनखा की नाक काट दी। इसके बाद रावण ने बदला लेने के लिए मामा मारीच से मिलकर सोने का मृग का वेश रखकर छल से सीता का हरण कर लिया। रावण पुष्पक विमान में बैठाकर सीता को आकाश मार्ग से लंका ले गया। यह दृश्य सुंदर तरीके से दिखाया गया। इस मौके पर अशोक सोनी, मुकेश शुक्ला, विश्वनाथ अनुरागी, देवेंद्र यादव, रतीश रावत, अनिल शुक्ला, नरेंद्र गंगेले, अरविंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें