फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: किसान की जेब से 20 हजार चोरी कर भाग निकला किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। किराना की दुकान में सामान लेने पहुंचे एक किसान की जेब से किशोर 20 हजार रुपये चोरी करके भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज में किशोर कैद हो गया। फुटेज में उसके दो अन्य साथी बाइक खड़े आगे दिखाई दे रहे हैं जिनके साथ किशोर भागा। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के चितइयन गांव निवासी किसान प्रताप यादव बृहस्पतिवार को कस्बे के मुख्य बाजार राशन लेने आया था। इसी दौरान एक किशोर उसके बगल में बैठ गया। चंद मिनट के बाद किशोर वहां से चला गया। किसान ने दुकान से सामान खरीदने के बाद जब जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब मिले। आसपास खोजबीन करने के बाद कोई सुराग नहीं लगा।
सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि जो किशोर पास में बैठा था। वहीं जेब में रखे 20 हजार रुपये लेकर भागा। कुछ दूरी पर बिना नंबर की बाइक लिए खड़े दो युवक किशोर को बैठाकर ले गए। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें