फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में गौरा पत्थर से कलाकृतियां बनाने का सिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। सरकार की महत्वाकांक्षी एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत जिले के गौरा उद्योग को शामिल किया गया है। जिसके तहत ब्लॉक चरखारी के गौरहारी गांव में हस्त शिल्पियों को10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमें गौरा पत्थर से बनने वाली कलाकृतियों को सिखाया गया।
विज्ञापन

मंडलीय ग्रामाद्योग प्रभारी एसपी गोयल, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संतराम, प्रशिक्षण प्रभारी रामसिंह राजपूत ने हस्तशिल्पियों को गौरा पत्थर से बनने वाली कलाकृतियों की जानकारियां दी। मास्टर ट्रेनर वीरेंद्र कुमार व महेश कुमार ने बताया गौरा पत्थर से निर्मित मूर्तियों की मांग अधिक है।
इस मौके पर पुरस्कार प्राप्त हस्तशिल्पी कालीदीन विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान खलक सिंह, प्रेम राजपूत, विवेक गुप्ता के अलावा हस्तशिल्पी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें