महोबा। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दीपोत्सव समारोह के तहत सोमवार को किशोरी शिविर व रंगोली प्रतियोगिता हुई। रंगोली जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं की छात्रा स्वाति, माध्यमिक वर्ग में नौवीं की भावना व सीनियर वर्ग में इंटरमीडिएट की सैंकी ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि किशोरी स्वास्थ्य काउंसलर रजनी चौरसिया थीं। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका अरुणा त्रिवेदी, प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा हरप्रसाद, मनीष आदि मौजूद रहे। (संवाद)