फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी यतींद्रानंद गिरि की भविष्यवाणी: 12 साल तक राज करेंगे पीएम मोदी, कहा-स्वयं छोड़ेंगे प्रधानमंत्री पद और...

Tue, 15 Mar 2022 11:01 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि ने महोबा में आयोजित पत्रकार वार्ता में दावा किया कि ग्रह-नक्षत्र के हिसाब से 12 साल तक पीएम मोदी देश और दिल्ली पर शासन करेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यकारी सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद का पीएम बताया है। इसके अलावा मुनव्वर राना और शाहरुख पर कड़ा प्रहार किया।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि पत्रकार वार्ता करते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव के आए के नतीजों के बाद महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि ने महोबा पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की जमकर प्रशंसा की और उनको लेकर बड़ी भविष्यवाणी भी की है। महामंडलेश्वर ने दावा किया कि ग्रह-नक्षत्र के हिसाब से 12 साल तक पीएम मोदी देश और दिल्ली पर शासन करेंगे। राष्ट्रवाद के नाम पर वह स्वयं ही प्रधानमंत्री पद का त्याग कर देंगे और योग्य शख्स को गद्दी सौंप देंगे। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को पीएम मोदी के बाद का पीएम बताया। वहीं मुनव्वर राना और बालीवुड एक्टर शाहरूख खान पर भी जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन


मंगलवार को पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि महाराज जीवनदीप पीठाधीश्वर उत्तराखंड ने महोबा पहुंचकर गोपेश्वर धाम विजय सागर पक्षी बिहार रोड पर प्रेसवर्ता की। उन्होंने कहा कि मोदी 12 वर्ष के शासन के बाद स्वयं ही पीएम पद का त्याग कर देंगे। राष्ट्रवाद के नाम पर जो अपने देश को बेहतर तरीके से चला सकने में सक्षम होगा, उस व्यक्ति को देश के प्रधानमंत्री पद की गद्दी देंगे। वह स्वयं ही राजनीति का त्याग कर एक बड़ी मिसाल कायम कर राजनीति का नया इतिहास रचेंगे और कीर्तिमान बनाएंगे।

मुनव्वर राना को आड़े हाथों लिया और कहा कि इनके जैसी मानसिकता के लोग भारत की धरती पर बोझ हैं। हिंदुस्तान हमारा है, हमारे बाप का है। मुनव्वर राना के बाप का हमें पता नहीं, वह हिंदुस्तान का या कहीं और का है। जिस देश के प्रति इनके दिल में नफरत बसी हुई है, उस देश में रहने का अधिकार नहीं। उन्होंने आगे कहा कि मुनव्वर राना जैसे लोग तालाब में सड़ी मछली की बराबर हैं।
विज्ञापन


90 फीसदी से अधिक मुसलमान हिन्दू से मुस्लिम बनें
बॉलीवुड कलाकार शाहरूख खान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए। भारत के मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि देश का 90 फीसदी से अधिक मुसलमान हिन्दू से मुसलमान बना है इनका डीएनए हिन्दू का है। अब ऐसे मुसलमानों को वापस हिन्दू बन जाना चाहिए। इस्लाम में जाने वाला समाज वापस लौटने पर विश्व गुरू बनेगा। द कश्मीर फाल्स मूवी की सराहना करते हुए कहा कि इस मूवी में सत्य को दिखाया गया है। भारतीय इतिहास झूठ का पुलिंदा है। चोल सामाज्य का उल्लेख नही किया गया जबकि मुगलो का इतिहास में उल्लेख किया गया है।हमारी यशो गाथा का हमे इतिहास नही पढ़ाया गया जबकि हमारी पराजय का इतिहास हमे पढ़ाया गया। पहले अंडरवर्ड का पैसा बॉलीवुड में लगाया जाता था जिससे भारतीय संस्कृति पर दुष्प्रचार किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें