फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: क्रशर कारोबारी हत्याकांड के आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर की मारपीट, मामले में फरार चल रहे एक ईनामी आईपीएस

Mon, 14 Mar 2022 08:37 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा

सार

कस्बे के जवाहरनगर निवासी कमलकांत त्रिपाठी ने थाना कबरई में तहरीर देकर बताया कि उनके चाचा इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में पड़ोस का ही सुरेश सोनी दोषी है। वह इस समय जेल में बंद है। रविवार की रात में आरोपी सुरेश का पुत्र शिवम अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और गाली-गलौच के बाद मारपीट करने लगा। मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मृतक इंद्रकांत त्रिपाठी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा के कबरई में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत मामले में जेल में बंद आरोपी सुरेश सोनी के पुत्र ने साथियों के साथ कारोबारी के घर में घुसकर परिजनों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घर में लगे सीसीटीवी में मारपीट की घटना कैद हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के पुत्र व भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


कस्बे के जवाहरनगर निवासी कमलकांत त्रिपाठी ने थाना कबरई में तहरीर देकर बताया कि उनके चाचा इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में पड़ोस का ही सुरेश सोनी दोषी है। जो इस समय जेल में बंद है। इसी मामले को लेकर रविवार की रात करीब 11.30 बजे आरोपी सुरेश सोनी का पुत्र शिवम सोनी, अपने साथी धीरेंद्र सिंह, विमल सिंह व भाजपा मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह को लेकर उनके घर में दीवार फांदकर घुस आए व गाली-गलौज करने लगे। आवाज सुनकर उनके पुत्र विकास त्रिपाठी व भाई मनोज त्रिपाठी ने जैसे ही दरवाजे खोले तो आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दी और अन्य परिजनों के विषय में पूछताछ करने लगे। धमकी दी कि कितना भी मुकदमा लड़ लो हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकोगे। 

मारपीट के दौरान आरोपियों की नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ने के चलते वह धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रभारी थानाध्यक्ष कम्बोद सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


चार माह बाद हटा ली गई सुरक्षा, मामले में एक आईपीएस अभी भी फरार
मृतक व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया था। अगले दिन आठ सितंबर को वह अपनी गाड़ी में गोली लगने से घायल मिले थे और 13 सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके परिवार की रक्षा के लिए प्रशासन ने 15 सितंबर को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई थी। व्यापारी के परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी एक लाख के ईनामी आईपीएस को पुलिस आजतक गिरफ्तार नहीं कर सकी और घटना से चार माह बाद 19 जनवरी 2021 को प्रशासन ने सुरक्षा हटा ली। यदि पुलिस सुरक्षा होती तो यह घटना न होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें