फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का उद्देश्य है किसानों को खुशहाल बनाना: कृषि मंत्री

विज्ञापन
बैठक में बोलते कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। सरकार और कृषि विज्ञान केंद्र का उद्देश्य है किसानों को खुशहाल बनाना। यह बात सोमवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में कृषि वैज्ञानिकों से कही। उन्होंने कहा कि वह लोग किसानों को कृषि से संबंधित अच्छी जानकारी दें।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सोमवार को जैतपुर के कृषि विज्ञान केंद्र के निरीक्षण के बाद कृषि वैज्ञानिकों के साथ बैठक की। जिसमें कहा कि प्रदेश सरकार ने जिले के 46,478 किसानों का एक लाख रुपये प्रति किसान के हिसाब से 263 करोड़ 15 लाख कर्ज माफ किया है। उन्होंने जैविक खेती, सीड प्लानिंग, कंपोस्ट आदि का अवलोकन किया। कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र की खेतीबाड़ी की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका है। पिछले साल महोबा जनपद में 60 लाख रुपये की लागत से सीड प्रोसेसिंग प्लांट लगाया था। जिससे किसानों को उत्तम बीज मिल सके।
हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को खेती से उद्यम की तरफ ले जाना चाहती है। इस मौके पर कृषि विश्वविद्यालय बांदा के कुलपति डॉ. यूएस गौतम, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. कौशल सोनी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश अग्रवाल, हरि सिंह, अरुण मिश्रा सहित आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें