फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की बस्ती में दो टैंकरों से शुरू हुई आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। भीषण पेयजल संकट से जूझ रही कबरई ब्लॉक की ग्राम पंचायत खन्ना के अनुसूचित जाति की एक हजार आबादी को टैंकरों से आपूर्ति शुरू करा दी गई है। अमर उजाला में नदी से पानी लाकर प्यास बुझाने की खबर छपने के बाद ग्राम पंचायत ने मंगलवार को दो टैंकर भेजे। अभी तक कभी-कभार टैंकर भेजा जा रहा था। जिससे नगरी मोहल्ले के लोग नदी से पानी लाने को मजबूर थे। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यदि नियमित दो टैंकर भेजे गए तो उन्हें दो किमी दूर नदी से पानी नहीं लाना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खन्ना के नगरी मोहल्ला ऊंचाई वाला क्षेत्र होने के चलते यहां पाइपलाइन से पानी नहीं पहुंचता है। जिससे मोहल्लेवासी चंद्रावल नदी में गड्ढे खोदकर पानी लाकर पीने को मजबूर थे। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने 14 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद ग्राम पंचायत के जिम्मेेदारों की नींद टूट गई। मंगलवार को सुबह और शाम दोनों टाइम मोहल्ले में टैंकर भेजे गए। पानी भरने को लेकर लोगों में होड़ नजर आई। दो बार टैंकर आने से लोगों को भरपूर पानी मिला। यही वजह है कि मोहल्लेवासी पानी लेने के लिए नदी नहीं गए। ग्राम प्रधान रतन प्रजापति का कहना है कि एक टैंकर से आपूर्ति कराई जा रही थी। अब प्रतिदिन दो टैंकर भेजे जाएंगे। पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
----------
मोहल्ले में पानी का संकट है। कभी-कभार मोहल्ले के अंदर एक बार टैंकर आता था। मंगलवार को सुबह और शाम टैंकर भेजे गए, जिससे सभी को कुछ हद तक पर्याप्त पानी मिला है। ममता, गृहिणी
विज्ञापन

----------
गर्मी के मौसम में पानी की समस्या है। जिससे दो किमी दूर जाकर नदी में गड्ढे खोदकर पानी लाना पड़ता था। आज दो बार टैंकर आया, जिससे पानी की किल्लत नहीं हुई। इदरीश, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें