फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग के तानाशाही रवैये से नाराज डिप्लोमा इंजीनियरों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विभागाध्यक्ष के तानाशाह रवैये से नाराज डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने लोक निर्माण विभाग परिसर में सोमवार को धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शताब्दी वर्ष मना रहे डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के लिए जारी धमकी भरे पत्र को तत्काल निरस्त किए जाने और कर्मचारियों का विभागीय उत्पीड़न बंद किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी परिसर में धरने पर बैठे संघ के जिलाध्यक्ष इंजीनियर मुन्नीलाल ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विभागाध्यक्ष को कई पत्र सौंपे गए लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। मांगें पूूरी नहीं हुई तो 22 जून से अनिश्चितकालीन धरना व कार्य बहिष्कार करेंगे।
इंजीनियर आरके सिंह ने कहा कि ई-इस्टीमेट प्रणाली को तत्काल लागू कर जूनियर इंजीनियरों व सहायक अभियंताओं का आर्थिक, मानसिक व शारीरिक शोषण रोका जाए। धरने के बाद डिप्लोमा इंजीनियरों ने अधिशासी अभियंता विपिन कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें