प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा इति कटारे को पुरस्कृत करते एमएलसी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को सम्मान समारोह व वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान विद्यायल के नए भवन के लिए भूमि-पूजन कर अंग्रेजी माध्यम से शुरु हुए सरस्वती शिशु वाटिका का उद्घाटन भी किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कक्षा षष्टम में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा इति कटारे, सप्तम में वर्षा सिंह, अष्टम में प्रतीक्षा सिंह, नवम में सोनाक्षी पटेल और एकादश में निहारिका शर्मा को उपहार व परीक्षाफल देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को आगामी कक्षाओं में और भी अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना वर्मा ने बताया कि विद्यालय से निकली कई छात्राएं उच्च पदों पर कार्यरत हैं।