फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने रैली निकाल कोरोना से बचाव के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने मंगलवार को ग्राम चांदों में रैली निकालकर ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के तरीके बताए। इस दौरान स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, मास्क लगाने, साफ-सफाई रखने और आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने पूरे गांव में लोगों को स्वनिर्मित मास्क बांटे।
विज्ञापन

एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने अलग अलग टोलियां बनाकर कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मधुबाला सरोजिनी के नेतृत्व में गांव में स्वनिर्मित मास्क वितरित कर लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के उपाय बताए। रैली में मास्क, सैनिटाइजर या साबुन से एक निश्चित अंतराल में हाथ धोने की अपील की। साथ ही, आयुर्वेद माध्यमों से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जानकारियां दीं। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क का प्रयोग एक कारगर उपाय है। सभी को मास्क का नियमित प्रयोग करना चाहिए। स्वनिर्मित मास्क के वितरण व जागरूकता अभियान में एनएसएस स्वयंसेवी छात्र आशीष अलबेला, नरेंद्र कुमार, श्रीचंद्र, मनीष सोनी, अभिषेक कुमार, गजेंद्र साहू, स्नेहा सोनी, धर्मेश वर्मा, सपना राजपूत, रुचि खरे, शिल्पी राजपूत, श्वेता वर्मा, कल्पना वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें