फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलों का शुभारंभ आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। खेल निदेशालय के निर्देश पर बुधवार से स्पोर्टस स्टे डियम महोबा में आज से खेलों का शुभारंभ हो रहा है। उपक्रीड़ाधिकारी रामचंद्र ने बताया कि बुधवार से सिविल सर्विसेज केे ट्रायल होंगे। जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर , मंडल में चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा। चयन ट्रायल में खेलों के साथ साथ-साथ फिजिकल ट्रायल भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिसमें 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, स्टेंडिंग, जंप, बाल थ्रो का टेस्ट लिया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ियों को विभाग में कार्यरत होने का प्रमाणपत्र देना होगा। समस्त चयन ट्रायल सुबह 10 बजे से प्रारंभ होंगे। आठ सितंबर को जिला स्तरीय, 10 को मंडल स्तरीय और 13-14 को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें टेनिस. बॉलीवाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, कुश्ती, क्रिकेट, हॉकी खेल शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें