फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटका दौड़ में सुमित्रा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कबरई ब्लॉक के ग्राम पवा में शुरू सती माता मेले में चौथे दिन महिलाओं की मटका दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में चांदो गांव की सुमित्रा वर्मा ने पहला व पवा गांव की आशा देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मेला परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन नरेड़ी गांव के प्रधान मंगल सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान दो-दो महिलाएं मटका लेकर दौड़ीं। सुमित्रा वर्मा प्रथम, आशा देवी द्वितीय व स्वीटी मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता महिलाओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रथम पुरस्कार के रूप में पीतल का कलश व 501 रुपये भेंट किए गए। दूसरा स्थान हासिल करने वाली विजेता को स्टील का कलश व 501 रुपये और तीसरे नंबर की विजेता को 501 रुपये सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रेखा, हरिओम राजपूत, मुन्ना साहू, रामाश्रय राजपूत, विद्याधर तिवारी, चतुर कुशवाहा, संतोष तिवारी मौजूद रहे। संचालन दिनेश पांचाल ने किया। रेफरी की भूमिका राम सिंह व घासीराम ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें