फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलीट में अंकित व प्रियंका बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के महाराजा छत्रसाल स्टेडियम में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय एथलीट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करने पर पुरुष वर्ग में बीयू कैंपस झांसी के छात्र अंकित सिंह व महिला वर्ग में ललितपुर महाविद्यालय की छात्रा प्रियंका देवी चैंपियन रही बीयू कैंपस झांसी की टीम को ओवरऑल चैंपियन का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

एथलीट प्रतियोगिता में 35 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। महिला जैवलिन थ्रो में नेहा ने बाजी मारी, अनीता दूसरे व दिया शिवहरे तीसरे स्थान पर रहीं। जैवलिन थ्रो पुरुष वर्ग में सूर्यप्रताप सिंह को पहला व मनजीत राय को दूसरा स्थान मिला। 800 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में अनिकेत प्रथम व अंकित द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में शोभा, कामना व संजना ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर पुरुष दौड़ में अनिकेत अव्वल रहे, शिवम को दूसरा व अंकित को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में छाया ठाकुर पहले, प्रियंका देवी दूसरे व रामदेवी तीसरे स्थान पर रहीं।
इस दौरान कालेज के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू, कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रदीप कुमार, उरई महाविद्यालय के डॉ. राजन भाटिया, बीकेडी झांसी के डॉ. पवन कुमार, अग्रसेन महाविद्यालय मऊरानीपुर के डॉ. विष्णु गुप्ता, महिला डिग्री कॉलेज बांदा के डॉ. विनोद चंदेल, डॉ. संतोष पांडेय, डॉ. एलसी अनुरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें