श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई के पवा गांव में चल रहे सतीमाता मेले के दूसरे दिन दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में जाने माने पहलवानों ने दांव पेच दिखाए। लखनऊ की महिला पहलवान शिवांगी ने प्रयागराज की रोशनी को पटकनी दी।
मेला परिसर में आयोजित दंगल का शुभारंभ सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं में निखार आता है और शारीरिक व्यायाम भी होता है। पहली कुश्ती गुढ़ा के मोहित पहलवान व महोबा
के गोलू के बीच हुई। जिसमें मोहित ने जीत दर्ज की। महोबा के कौशल पहलवान ने बांदा के रामभवन को हराया। खरेला के श्याम महोबा के अंशु का पछाड़कर कुश्ती जीती। दयालपुरा के जीतेंद्र ने गुढ़ा के आकाश को धूल चटाई।
इसके अलावा छह कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। आयोजन समिति की ओर से विजेता पहलवानों को शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान मुन्ना राजपूत, प्रकाश राजपूत, विद्याधर तिवारी, सुनील कुमार, प्रीतम, फूल सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।