अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर के सुखानंद हाईस्कूल विद्यालय परिसर में गुरुवार को संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में मगरिया की टीम विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय खोई ने बाजी मारी।
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान नन्हेराम अनुरागी ने फीता काटकर किया। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रियंका ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में रक्षा और 200 मीटर में साइना ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में संजू, 100 व 200 मीटर दौड़ में आशिक अव्वल रहे।