कार्यक्रम में राहगीर को हेलमेट भेंट करतीं एसपी सुधा सिंह।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। यातायात माह नवंबर का मंगलवार को भव्य समापन हो गया। इस दौरान एसपी सुधा सिंह ने सड़क सुरक्षा के प्रतीक के रूप में राहगीरों को हेलमेट भेंट किए। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
परमानंद तिराहे में आयोजित समापन समारोह में एसपी ने पूरे वर्ष यातायात विभाग द्वारा किए गए चालान, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को राहत दिलाने व सड़क सुरक्षा जागरुकता के आंकड़े प्रस्तुत किए। कहा कि बड़ों से ज्यादा युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है।
इस मौके पर यातायात माह के दौरान बेहतर सहयोग करने वाले समाजसेवी व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, रामजी गुप्ता, अल्ताफ हुसैन, नेहा चंसौरिया, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सरगम खरे व विद्यालय की छात्राएं शामिल हैं। यातायात प्रभारी अनिरुद्घ कुमार ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।