सैनिक आवास के निरीक्षण में निर्देश देतीं एसपी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। एसपी सुधा सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सैनिक आवासों व बैरक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरक में मौजूद पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुन निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि आवासों व बैरकों में बेहतर साफ-सफाई की जाए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने बैरक में मौजूद पुलिसकर्मियों से पुलिस लाइन में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, पानी की पर्याप्त उपलब्धता, बिजली व्यवस्था, बैरकों में कूलर-पंखों की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। कहा कि कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां मिलने पर उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कहा कि अभियान चलाकर बैरकों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए। इस मौके पर सीओ सिटी रामप्रवेश राय व अन्य अधिकारी शामिल रहे।
इसी तरह अपर एसपी आरके गौतम ने थाना कबरई की महिला पुलिसकर्मियों को बीट प्रणाली व महिला जागरूकता अभियान लगातार चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीट बुक का निरीक्षण कर शासन के निर्देशों से अवगत कराया।
कहा कि महिला पुलिसकर्मी नियमित अपने बीट क्षेत्र में भ्रमणशील रहे और चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराएं।