महोबा। सपा-बसपा ने जातिवाद के नाम पर जनता को ठगा है। भाजपा की योगी-मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास नारे के साथ काम कर रही है। यह बात कर्वी के जिला पंचायत अध्यक्ष कर्वी ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में कही।
शहर के एक गेस्ट हाउस में भाजपा अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष कर्वी ने कहा कि मोदी-योगी की जनकल्याणकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ अनुसूचित समाज के लोगों को हुआ है। प्रदेश मंत्री सिद्धगोपाल ने कहा कि बसपा ने हमारी जाति के लोगों से सिर्फ वोट लेकर टिकट बेचने का काम किया है।
महोबा जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी ने कहा कि जितनी सीटें अनुसूचित समाज की भाजपा ने आरक्षित की थी, उन सभी सीटों पर प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी हुए। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सेंगर ने अपने विचार रखे। इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप, प्रमोद वर्मा, चरखारी नगर पंचायत अध्यक्ष मूलचंद अनुरागी, शशांक गुप्ता समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।