फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय की मौत से बहन व भाभी आहत

विज्ञापन
मृतक संजय की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना से जुड़े सीमावर्ती गांव में बहन के घर रह रहे युवक की मौदहा कोतवाली में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। थाना खन्ना के घनडुवा गांव निवासी बिंदा वर्मा का पुत्र संजय (22) के परिजन दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन

अकेला होने पर संजय अपनी बहन नेहा सीमावर्ती जनपद हमीरपुर के मौदहा कोतवाली के करहिया गांव में रहने लगा था। यहां मौदहा कोतवाली में गांव की ही एक लड़की को ले जाने के आरोप में हवालात में बंद था। मंगलवार की रात पुलिस हिरासत में फांसी लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर ग्राम घनडुवा में रह रही मृतक की भाभी विमला व परिजनों का बुरा हाल है।
भाभी विमला ने बताया कि मृतक संजय के अलावा दिलीप, प्रदीप सहित तीन भाई थे। परिवार में आर्थिक संकट आने पर मां दोषा संजय को छोड़कर प्रदीप और दिलीप को लेकर दिल्ली में मजदूरी करने गई थी। मां-भाइयों के शहर जाने के बाद संजय अपनी बहन के यहां जाकर रहने लगा था। तीन माह से वह बहन के यहां की रह रहा था। बुधवार को उसके पुलिस हिरासत में मृत्यु हो जाने की खबर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें