फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1257.03 लाख से बनी सड़क 15 दिन में उखड़ गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। राज्य सड़क निधि से कराए गए पनवाड़ी से बुढे़रा, मसूदपुरा, नगाराघाट, बराना मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कराया गया है जो लगभग पूरा हो गया। लेकिन सड़क 15 दिन के अंदर कई स्थानों पर सड़क उखड़ गई है। ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता में सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

पनवाड़ी से बुढ़ेरा मार्ग की लंबाई 9400 मीटर है जिसकी लागत 1257.03 लाख रुपये है। सड़क का निर्माण कार्यदायी संस्था निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग महोबा द्वारा कराया गया है। सड़क को बने अभी 15 दिन भी नही हुए और सड़क उखड़ने लगी है। इस मार्ग से दो दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की है। नेकपुरा निवासी देवेंद्र ने आरोप लगाया के शिकायत करने पर भी कुछ नही हुआ है। हेवतपुरा के रविन्द्र का कहना है कि सड़क के निर्माण करते समय मानकों की अनदेखी की गई है। डामर का प्रयोग कम किया गया है जिससे पहली ही बारिश में सड़क बह गई है।
विज्ञापन

सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, अभी काम ठप है। बारिश के बाद सड़क की परत उखड़ गई है। उस पर अभी काम कराया जाएगा।
विपिन कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें