फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत 11 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विभिन्न स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में पिता व पुत्र समेत 11 लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

चरखारी के रूपनगर निवासी भागीरथ (20) अपने पिता परशुराम (62) के साथ गुरुवार की सुबह बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। पुलिस ने पिता व पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं जनपद फतेहपुर के अडगांव निवासी सर्वेश (28) बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में कस्बा कबरई के समीप ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। इसी तरह बिच्छू पहाड़िया निवासी राजू (42), कस्बा थाई निवासी चंद्रशेखर (60), बिलरही निवासी जगत (30), रिवई निवासी सुखिया (40), भटीपुरा निवासी शैलेंद्र (08), चरखारी निवासी धर्मेंद्र (20), बिलखी निवासी पदम (36) और सुरेंद्र (22) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें