महोबा/पनवाड़ी। थाना महोबकंठ के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रूरीकलां समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि 13 मई की रात अनिल यादव ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। असलहे के बट व चाकू से प्रहार किया। बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने मां के साथ थाना महोबकंठ पहुंच तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, शरीफ व लकी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, एससीएसटी एक्ट व पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी थानाध्यक्ष सूरज सिंह राजपूत का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।