फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर योजना से संवरेंगी जिले के 75 तालाबों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अमृत सरोवर योजना से जिले के 75 तालाबों की सूरत बदलेगी। इन सभी तालाबों को पर्यटन के लिए तैयार किया जाएगा। योजना में एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैले तालाबों को शामिल किया गया है। जिनकी खुदाई कराने के साथ घाट, कुर्सियां व आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में जल संचयन और शुद्ध हवा के लिए अमृत सरोवर योजना शुरू की गई है। डीएम मनोज कुमार के निर्देश पर विकास विभाग ने शहरी व ग्रामीण इलाकों के एक एकड़ से अधिक भूभाग में फैले 75 तालाबों को चिंहित कर सूची तैयार की है। इन तालाबों के कायाकल्प की जिम्मेदारी जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, नगर पालिका व नगर पंचायतों को सौंपी गई है।
जिला परियोजना अधिकारी चित्रसेन सिंह ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य स्थायी जलस्रोतों के साधन तालाबों में अधिक से अधिक जल संचयन करना है। तालाबों की खुदाई कार्य के अलावा उनको प्राकृतिक स्वरूप देने के लिए वृह्द पौधरोपण, टहलने के लिए फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। ताकि लोग तालाब किनारे जाकर पर्यटन का आनंद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें