फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों से डंफर निकालने पर भड़के किसान

Thu, 26 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
ठेकेदारों से जानकारी लेती कोतवाली पुलिस।
विज्ञापन
महोबा। शासन के निर्देश पर कराई जा रही चंदेलकालीन रहेलिया सागर तालाब खुदाई की मिट्टी से भरे डंफर मुख्य सड़क से न ले जाकर खेतों से निकलने पर किसान भड़क गए। लामबंद किसानों ने लाठी डंडे लेकर वाहनों को रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार को मुख्य सड़क से ट्रैक्टर व डंफर निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



शासन के निर्देश पर बारिश से पहले चंदेल कालीन तालाबों की खुदाई कराई जा रही है। इस समय रहेलिया सागर तालाब की खुदाई जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से हो रही है। तालाब की निकलने वाली मिट्टी फेंकने के लिए डंफर व ट्रैक्टर ट्राली लगाए गए हैं।

मिट्टी से भरे डंफर मुख्य सड़क से न ले जाकर किसानों के खेतों से निकाले जा रहे है। जिससे किसानों के खेत बर्बाद हो रहे है। गुरुवार को आधा दर्जन से अधिक किसान लामबंद हो गए और लाठी डंडे लेकर खेतों से निकल रहे वाहनों को रोक दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली के एसआई दिनेश सिंह और अनमोल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जानकारी हासिल की। किसानों से बात करने पर वह अपने खेतों से वाहनों को निकलवाने के लिए तैयार नहीं हुए। तब पुलिस ने मुख्य सड़क से ही मिट्टी से भरे वाहनों को ले जाने के ठेकेदार को निर्देश दिए। किसानों का आरोप है कि पूरे दिन खेतों से वाहन निकलने पर उनके खेत बर्बाद हो रहे है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें