फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 26 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में हलफनामा दिखाकर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। कोटेदार की मनमानी से नाराज बघौरा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने हलफनामा सहित शिकायती पत्र डीएम को सौपते हुए आरोप लगाया कि कोटेदार कई महीने से खाद्यान्न का वितरण नहीं कर रहा। जब वह लोग खाद्यान्न लेने के लिए जाते है तो उनके कार्ड में खाद्यान्न चढ़ाकर भगा देता है।
विज्ञापन



विकासखंड जैतपुर के ग्राम बघौरा के राशन कार्ड धारकों ने जिलाधिकारी को हलफनामा के साथ शिकायती पत्र सौंपे। इसमें बताया कि बघौरा गांव का कोटेदार 200 ग्रामीणों के राशन कार्ड वापस नहीं कर रहा है। कई ग्रामीणों के राशन की दुकान पर पहुंचने पर उनके कार्डो में खाद्यान्न सामग्री चढ़ाकर उन्हें भगा देता है। जिससे ग्रामीणों को महीनों से खाद्यान्न नहीं मिल रहा है।


सूखे के संकट में ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने में कोटेदार द्वारा की जा रही अनिमित्ताओं की जांच करा कर कोटा निरस्त किए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रबल बौद्ध,जयपाल, रामप्रकाश, हरवंश, बाबूलाल, रमेश, राजबहादुर, सुखइया, सरेश, करिया पुत्र मुलुआ, हल्के, राम मनोहर सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें