श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म और उसके मंगेतर को अश्लील फोटो भेजने के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है।
गौरतलब है कि एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी की शादी जून माह में तय हो गई थी। 10 अप्रैल को किशोरी अपने माता-पिता को खाना देने खेत जा रही थी। तभी युवक ने रास्ते में रोककर एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
उसकी अश्लील फोटो खींच ली। फोटो वायरल किए जाने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज थी।
इसी मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी नरेंद्र कुमार को बिलरही तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा गया।