फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 30 जून को होगी राजर्षि टंडन की बीएड विशिष्ट शिक्षा की प्रवेश परीक्षा

Mon, 26 May 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। छात्र-छात्राएं अब घर बैठे बीएड विशिष्ट शिक्षा की पढ़ाई कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से बीएड विशिष्ट शिक्षा में प्रवेश को लेकर नए निर्देश जारी किए गए है। यह प्रवेश परीक्षा अब 30 जून को कराई जाएगी।
विज्ञापन

शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र संचालित हैं। मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्रों को निशुल्क पाठ्य सामग्री भी मुहैया कराई जाती है। विश्वविद्यालय की ओर से डिप्लोमा, डिग्री, सर्टिफिकेट आदि पाठ्यक्रम की पढ़ाई कराई जाती है। इसके साथ ही बीएड विशिष्ट शिक्षा में भी छात्रों को प्रवेश दिए जाते हैं।
बीएड विशिष्ट शिक्षा में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र 15 जून से डाउनलोड होंगे जबकि प्रवेश परीक्षा 30 जून को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी। आठ जुलाई को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। जुलाई माह के तीसरे सप्ताह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। उधर, अध्ययन केंद्र समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार का कहना है कि मुक्त विश्वविद्यालय का यह पाठ्यक्रम घर बैठे बीएड विशिष्ट शिक्षा की डिग्री हासिल करने के लिए बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें