फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पुरुष व महिला जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र खुला

Mon, 26 May 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला पुरुष व महिला अस्पताल में सोमवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का नगर विकास राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि केंद्रों का संचालन होने से गरीब मरीजों को अब सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं मिलेगी।
विज्ञापन


महिला जिला अस्पताल में स्थापित जन औषधि केंद्र के शुभारंभ के बाद राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों के बेहतर उपचार के लिए प्रतिबद्ध है। जन औषधि केंद्र से गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को बेहद दवाएं मिलेंगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आशाराम, सीएमएस रमाकांत चौरिहा आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र का नगर पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया ने उद्घाटन किया। कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य महंगी दवाओं के विकल्प के रूप में किफायती और विश्वसनीय दवाएं उपलब्ध कराना है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल, अस्पताल स्टाफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें