फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता लेखन में प्रियंका, आयशा व अपूर्वा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कविता लेखन में प्रियंका, आयशा व अपूर्वा ने बाजी मारी। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता जयराम कुटार की देखरेख पोस्टर, स्लोगन, कविता लेखन, लघु नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिताएं कराईं गईं। जिसमें 105 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा की जानकारी देते हुए नियम बताए। लघु नुक्कड़ नाटक में प्रतिभागियों ने नियमों की अनदेखी और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को बताया। नुक्कड़ नाटक में प्रागदास की टीम ने बाजी मारी जबकि आयशा की टीम को दूसरा और श्रुति त्रिपाठी की टीम को तीसरा स्थान मिला। संस्थान के प्रवक्ता योगीराज मिश्र ने प्रतिभागियों के हुनर को सराहा। इस मौके पर अमित कुमार, रणधीर, मनीष केसरवानी, धीरज सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें