रेलवे स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। रेल कर्मियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रेलवे स्टेशन महोबा परिसर में धरना दिया। इस दौरान हमारी मांगें पूरी हो के नारे लगते रहे। बाद में मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन भेजा।
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव राजेंद्र अवस्थी, मंडल अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, एसयू खान, कामेंद्र तिवारी ने मंडल रेल प्रबंधक झांसी को भेजे पत्र में कहा है कि रेल कर्मचारियों के शोषण और आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों से कर्मचारी परेशान है।
टिकट चेकिंग स्टॉप और प्वाइंट्स मैन से प्रतिदिन 12 घंटे की ड्यूटी लगातार ली जा रही है। विद्युत विभाग में रिक्त पद शीघ्र भरे जाएं। आईओडब्ल्यू के अधीन कार्यरत पूरे वर्ष सेवा देने वाले कुछ कर्मचारियों को बेवजह बोनस की राशि में नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त की मैन मोहम्मद इशाक को जानबूझकर सेवानिवृत्त तक प्रोमोशन का लाभ न देकर पुरानी पेंशन बहाल कराने और कर्मचारियों का बकाया बोनस राशि दिलाने की मांग की है। इस दौरान परमानंद, इंद्रमणि, सुशील, विनय नामदेव मौजूद रहे।