फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपहाड़ ग्रामीण में घट गई जनसंख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कुलपहाड़ नगर पंचायत के सीमा विस्तार के कारण कुलपहाड़ ग्रामीण की जनसंख्या में 395 लोगों की कमी हो गई है। इसको लेकर पंचायती राज विभाग के निदेशक ने जानकारी मांगी थी। जिला प्रशासन ने जनसंख्या के परिवर्तन को लेकर तैयार की गई रिपोर्ट निदेशक को भेज दी है।
विज्ञापन

विकास खंड जैतपुर की ग्राम पंचायत कुलपहाड़ देहात के राजस्व ग्राम कुलपहाड़ देहात व ग्राम पंचायत सुगिरा के राजस्व ग्राम भिलौनी और सौनकपुर को कुलपहाड़ नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल किया गया है। ऐसे में ग्राम पंचायत कुलपहाड़ में शामिल राजस्व ग्राम कुलपहाड़ देहात (जनसंख्या 1118) की जनसंख्या में 395 की कमी आई है। अब राजस्व ग्राम कुलपहाड़ देहात की जनसंख्या 223 हो गई है। ऐसे में ग्राम पंचायत कुलपहाड़ देहात की जनसंख्या वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 1197 हुई है। वहीं, ग्राम पंचायत सुगिरा के राजस्व ग्राम सोनकपुर व भिलौनी की जनसंख्या में कोई परिवर्तन नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें